अज्ञात व्यक्ति ने दी योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज, अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि एक सख्त मिजाज प्रशासक की है। सत्ता संभालने के बाद उन्होंने उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक किया, गुंडागर्दी पर लगाम लगाई है, असामाजिक तत्वों को जड़ से साफ करने के लिए एनकाउंटर अभियान को हरी झंडी दी है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कोरोना संकट की इस नाजुक दौर में भी योगी आदित्यनाथ कुशलता से राज्य को चला रहे है और हर जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे है। इनकी बढ़ती लोकप्रियता कई लोगो को हजम नही हो रही है।

अब किसी अज्ञात व्यक्ति ने योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। व्हाट्सएप से भेजे गए संदेश में अज्ञात व्यक्ति ने योगी आदित्यनाथ को एक खास समुदाय के लिए खतरा बताया। इस मामले में उस गुमनाम इंसान के खिलाफ गोमती नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। स्पेशल टास्क फोर्स को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। धमकी देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. योगी आदित्यनाथ को जेड + सुरक्षा कवर मिला हुआ है। इसमें नवीनतम हथियार प्रणालियों और उपकरणों से लैस 36 सैनिक महत्वपूर्ण नेताओ और व्यक्तियों को चौबीसों घंटे सुरक्षा देते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गरीब मजदूरों की मदद के नाम पर कांग्रेसी नेताओं की घटिया राजनीति

लॉकडाउन के दौरान कई राज्यो में खुली शराब की दुकान, पियक्कड़ों ने सामाजिक दूरी और लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाई

हिन्दू धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तार